✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सेल्युलर कम्पनी के मॉडम वाईफाई से कॉल करके मांगते थे रंगदारी,  तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:52:10 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र से तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों कुछ दिनों पूर्व चकिया के एक कपड़ा व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी. पकड़े गए अपराधी पुलिस को चकमा देने के लिए सेल्युलर कम्पनी के मॉडम के वाईफाई से कॉल करके रंगदारी मांगते थे. 

यह भी पढ़ें: 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज: बिहार बीजेपी की तरफ से एक लाख वृक्षारोपण करने का लक्ष्य

तीन अपराधी गिरफ्तार 

चकिया डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने 22 जून को विदेशी नंबर से फोन करके जिया ड्रेसेज के मालिक से रंगदारी मांगी थी. जिस संबंध में व्यवसायी ने थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करायी थी. इस मामले में चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम ने वैज्ञानिक ढ़ंग से अनुसंधान कर तीन बदमाशों को धर दबोचा है. पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि बदमाशों ने पुलिस को धोखा देने के लिए एयरटेल के मॉडम के वाईफाई से कनेक्ट करके कॉल करते थे और रंगदारी मांगते थे. गिरफ्तार बदमाशों में पिपरा थाना क्षेत्र के तजियापुर के छोटू सिंह, चिन्तामनपुर का रहने वाला विकेश सिंह और कुड़िया गांव का कन्हैया चौधरी शामिल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.