✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पहले महिलाओं को दी गंदी गलियां फिर रॉड लेकर सड़क पर दौडाया, सामने आया कैब ड्राइवर के अभद्र व्यवहार का VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:05:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आए दिन हम सोशल मीडिया के माध्यम से कैब ड्राइवर के साथ हो रहे अत्याचार और उनके द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का वीडियो देखने को मिलते है. अभी कुछ दिन पहले ही एक महिला कैब ड्राइवर के साथ बदतमीजी कर रही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह औकात दिखा रही थी और देख लेने की बात धमकी दे रही थी. वहीं एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक कैब ड्राइवर महिलाओं के साथ गाली गालौज अभद्र व्यवहार और मारपीट करते हुए नजर आ रहा है.

 रॉड लेकर सड़क पर दौडाया

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सफेद रंग का कपड़ा पहने ड्राइवर पीछे सीट पर बैठी महिलाओं से बदतमीजी से बात कर रहा है. उनसे कैब से उतरने के लिए कह रहा है, जैसे ही महिलाएं उतरती हैं वह उनके साथ गाली गलाौज करता है और रॉड लेकर उन्हें सड़क पर दौड़ता है. वहीं एक महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

पढ़े क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो नोएडा सेक्टर-37 का है. मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के संजय नगर में रहनेवाली सपना गुप्ता ने 23 सितंबर की सुबह चार सहेलियों के साथ बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचीं यहां से सेक्टर-128 स्थित ऑफिस जाने के लिए कैब बुक की. कैब में बैठने से पहले कैब ड्राइवर से रिक्वेस्ट किया कि वह उसे अंडरपास होते हुए लेकर जाए वरना दूसरे रास्ते से काफी जाम लगेगा और उसे ऑफिस जाने में देरी हो जाएगी. इतना सुनते ही ड्राइवर भड़क गया और बदतमीजी करने लगा.

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

उसके बदतमीजी को देखते हुए सभी महिलाओ ने उतरने के लिए कहा उसने ठीक वैसा ही किया लेकिन जबरदस्ती पैसे मांगने लगा. जब महिलाओं ने पैसे देने से इंकार किया तो उसने कार से एक रॉड निकाला और सड़क पर दौड़ाने लगा और सभी के साथ गाली गालौज भी किया. वहीं एक लड़की ने इसका वीडियो बना लिया. जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. पुलिस में शिकायत कर दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags:cab driver viral videoviral video cab drivernoida cab driver viral videoviral video cab driver noidacab driver fight video viralcab driver girl fight viral videoaudi cab drive viral videocab drver viral video noidadriver viral videocab driver videouber driver viral videonoida cab driver viralnew cab driver viralcab driver viral newsnoida cab driver videocab driver viral indiacab driver viral againviral video of uber drivercab driver and girls videocab driver new videoTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.