☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बक्सर: हाजत में जाने के बाद शराबी ने छेड़ी तान, गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

बक्सर: हाजत में जाने के बाद शराबी ने छेड़ी तान, गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

बक्सर(BUXAR): सूबे में लागू शराबबंदी के बाद भी कई शराबी सड़कों पर झूमते और तमाशे करते देखे जाते हैं.  इसी तरह के एक शराबी को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने जब देखा तो उसे पकड़कर हाजत में डाल दिया. हाजत में जाने के बाद भी शराबी झूमता रहा और उसने ऐसी तान छेड़ दी कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. किसी ने उसके गाने का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. इंटरनेट मीडिया पर यह गाना सुनने के बाद लोग शराबी की आवाज के ऐसे दीवाने हुए कि वह उसकी तरफदारी में लग गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए शराबी का नाम कन्हैया कुमार है और वह सीमावर्ती कैमूर जिले का है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में झूमता हुआ, वह पकड़ा गया था. बाद में उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. बहरहाल, शराबी रातों-रात फेमस हो गया है और अब उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों की प्रेरणा से वह गायकी में अपना हाथ आजमा सकता है.

Published at:08 Jan 2023 12:24 PM (IST)
Tags:Buxargoing to Hajatsinging video went viralBIHAR NEWSBUXAR NEWS
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.