✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची से बिहारशरीफ़ जा रही बस नवादा में हुई दुर्घटनाग्रस्त,BPSC के अभ्यर्थी थे सवार 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:39:09 AM

रांची (RANCHI)नवादा जिले के फतेहपुर में रांची  से बिहार शरीफ की ओर जा रही बस (श्री विष्णु रथ) ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. विष्णु रथ प्रतिदिन की तरह झारखंड रांची से बिहारशरीफ जा रही थी. इसी बीच नवादा के फतेहपुर गांव के पास दूसरी बस ने विष्णु रथ बस को चकमा दे दिया.जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी. जिससे विष्णु रथ पर सवार 40 यात्री जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी यात्री इधर उधर चले गए जबकि BPSC अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर ससमय जाने के प्रयास में जुट गए थे. 

यात्रियों में अधिकतर बीपीएससी के अभ्यर्थी

बस मैनेजर के मुताबिक बस पर सवार अधिकतम यात्रियों में से बीपीएससी के अभ्यर्थी शामिल थे. हालांकि इस घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से बस को लेकर भागने में सफल रहा, लेकिन दीपनगर थाना पुलिस ने बस को अपने क्षेत्र इलाके में जब्त कर लिया है. बस की हालत को देखकर यह पता लगाया जा सकता है टक्कर कितना जोरदार रहा होगा. ड्राइवर मौके से फरार हो गया और खलासी भी भागने के फिराक में थे पर उन्हें अभ्यर्थियों के द्वारा पकड़ लिया गया है. हालांकि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम ग्यारह बजे थी इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र चले गए. अभ्यर्थियों ने ही फोन के माध्यम से मीडिया को यह जानकारी साझा  की.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.