✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रिम्स में 418 पदों पर बंपर वैकेंसी, डॉक्टर, नर्स सहित अन्य पदों पर होगी नियुक्ति

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:57:12 PM

TNP DESK- रिम्स में डॉक्टर नर्स और थर्ड व फोर्थ ग्रेड के स्टाफ के पद के पदों पर बंपर बहाली शुरू हो गई है. बता दे कि यह नियुक्ति 418 पदों पर की जाएगी. इसमें डॉक्टर के 150 पद,  नर्सों के 144, थर्ड व फोर्थ ग्रेड के करीब 124 पद शामिल है. अब तक 350 से ज्यादा आवेदन लोगों ने भेजे हैं. आवेदन की स्क्रीनिंग करने के बाद इसे शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा और इसके बाद फिर सिलेक्टेड उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

इस मामले में रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि रिम्स में मैनपावर की कमी हो गई थी. वहीं पिछले दो-तीन सालों में अस्पताल में बेड की संख्या भी काफी बढ़ गई थी. ऐसे में रिम्स में काफी पद खाली थे. इसीलिए मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए अब खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है .

परिम्स के निदेशक ने यह भी बताया कि रिम्स में कई ऐसे डॉक्टर और नर्स हैं जो रिटायर्ड हो चुके हैं और उनकी जगह अभी खाली है. रिम्स में जितनी नर्सों की जरूरत है उससे कम नर्सें रिम्स में कार्यरत है.  इसी कमी को दूर करने के लिए खाली पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  उन्होंने अभी कहा कि अगर रिम्स में स्टाफ की कमी दूर होगी तो मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा.

Tags:Ranchi rimsRIMS ranchiBumper vacancy for 418 posts in RIMSRajendra institute of medical scienceJob vacancyNurse job vacancyDoctor vacancy in rims

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.