TNP DESK : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. दरअसल Union Bank of India भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 अप्रैल से शुरू कर दी है. आवेदन की आखिरी तारीख19 मई 2026 तय की गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में की जाएगी.
इतने पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1865 पदों पर अपरेंटिस की नियुक्ति होगी. इसमें अलग-अलग राज्यों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को अपरेंटिसशिप के दौरान हर महीने 15,000 से लेकर 20,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
Union Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Apprentice Recruitment लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें