✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

धनबाद के वासेपुर में फिर तड़तड़ाई गोलियां, देर रात हुई घटना में पढ़िए किस गैंगस्टर के रिश्तेदारों पर लगा है फायरिंग का आरोप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:07:24 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के वासेपुर में फिर फायरिंग की घटना हुई है. यह घटना शनिवार की रात 10 से 11 बजे के बीच हुई बताई गई है. फायरिंग के पीछे गेसिंग का अवैध धंधा बताया जाता है. शनिवार की रात वासेपुर के आरा मोड में हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. फायरिंग करने का आरोप गैंगस्टर फहीम खान के रिश्तेदारों पर लगा है.

यह घटना आरा मोड मुर्गी गली में हुई है. 10 से 15 राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है. गोली चलाने वालों में गैंगस्टर फहीम खान के नाती सहित अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची. उसके बाद जांच चल रही है. पुलिस कल रात से ही अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम की दो जिंदा गोली बरामद की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की रात को भी विवाद हुआ था .फिर रविवार की रात 15 से 20 लोग आरा मोड़ मुर्गी गली पहुंचे. पहले पत्थरबाजी की गई. पत्थर बाजी की घटना के बाद मुर्गी गली में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकले. पत्थरबाजी करने वालों को पकड़ने की कोशिश की. उसके बाद हवाई फायरिंग की गई.

पुलिस ने इस संबंध में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है. घटना की सूचना पर डीएसपी( लॉ आर्डर )भी पहुंचे .उन्होंने कहा कि लोगों ने फहीम खान के नाबालिक रिश्तेदार पर फायरिंग का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस धोखे की तलाश कर रही है. स्थानीय लोग यह भी बताए हैं कि गेसिंग के धंधे को लेकर फायरिंग की घटना हुई है. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbaddhanbad newsfiringWasseypurgangster'sgangster's relativeslate nightincident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.