✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में फिर चली गोली, अंडा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार किया घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:32 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही. एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही एक अंडा व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल की पहचान सिंघौल के रहने वाले दिलशाद आलम के रूप में की गई है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र का है.

जमीन विवाद में चली गोली

पीड़ित दिलशाद आलम ने बताया कि नीमा चांदपुरा के रहने वाले एक चिकित्सक ने एक जमीन खरीदी थी और वहीं दिलशाद आलम के द्वारा भी एक लाख चालीस हजार लगाकर जमीन खरीदी गई थी. उसी जमीन के विवाद में तथाकथित डॉक्टर के द्वारा बार-बार दिलशाद आलम को धमकी दिया जा रहा था. दिलशाद आलम के अनुसार आज उसी ने किराए के बदमाशों से उसे गोली मरवा कर जख्मी कर दिया.

छानबीन में जुटी पुलिस

फिलहाल, सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि लगातार अपराधियों का बेगूसराय में बोलबाला देखने को मिल रहा है और पुलिस अपराधी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. इसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.