✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बजट सत्र: हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट कुछ देर में होगा पेश, अबुआ लिबास में नजर आए वित्त मंत्री

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:40:10 PM

रांची (RANCHI) : हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट अब से कुछ देर में पेश होगा. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विधानसभा में बजट पेश करेंगे. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को बजट की कॉपी दी. इसके बाद जब वे विधानसभा पहुंचे तो सिर पर पगड़ी बांधे और हाथ में बजट की कॉपी लिए नजर आए. इस दौरान राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा. यह अबुआ सरकार का अबुआ बजट है. सभी सेक्टर को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है. वहीं, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखा गया है. बजट ऐसा है जो सभी सेक्टर को मजबूत करेगा और झारखंड को विकसित राज्य की ओर आगे ले जाएगा.

इस साल के बजट में सरकार सर्वजन पेंशन योजना, दिव्यांग-विधवा पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना, किसानों से जुड़ी राहत, कल्याणकारी योजनाएं, युवाओं को रोजगार, डिडक्शन रेट, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर फोकस रहने की उम्मीद है. हालांकि, बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार कोई बड़ी योजना नहीं लाएगी.

वहीं, सरकार रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सेस यानी टैक्स पर टैक्स बढ़ा सकती है. झारखंड का अब तक का बजट साइज -5.01% कटौती के साथ 36.76% बढ़ा है. इसलिए 10% से 15% की बढ़ोतरी के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट साइज 1 लाख 45 हजार करोड़ तक हो सकता है. जो साल 2024-25 में 1,28,900 करोड़ था.

Tags:jharkhand budget sessionhemant sorenjharkhand assembly budget sessionjharkhand newscm hemant sorenjharkhand budget session 2025jharkhand budget 2025budget jharkhandjharkhand budgetbudget session of jharkhand assembly beginsjharkhand vidhan sabha budget session 2025budget session jharkhandjharkhand vidhan sabha budget sessionjharkhand cm hemant sorenbudget session of jharkhandhemant soren budgetjharkhand budget 2023The first budget of Hemant Soren's second termFinance Minister seen in Abua attirebudget session 2025jharkhand budget session 2021budget session of jharkhand 2021jharkhand assemblybudget session

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.