✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बजट सत्र: बाबूलाल मरांडी ने उठाया पथ निर्माण का मामला, जताई नाराजगी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:43:23 PM

रांची (RANCHI) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में पथ निर्माण विभाग से संबंधित प्रश्न उठाते हुए 2020-21 से 2024-25 तक हस्तांतरित सभी पदों की सूची मांगी. साथ ही उन्होंने उन सड़कों की सूची भी मांगी, जो पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो चुकी हैं. हालांकि विभाग की ओर से दिए गए लिखित जवाब में सूची संलग्न करने की बात कही गई, लेकिन सूची उपलब्ध नहीं कराई गई.

इस पर नाराजगी जताते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी विधायकों को इस जानकारी का अधिकार है, लेकिन विभाग गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने इसे गलत परंपरा बताते हुए सदन से इस पर संज्ञान लेने की मांग की. मंत्री सुदिव्य सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार की मंशा कुछ छिपाने की नहीं है, सूची नहीं मिलना गलती है, इसे उपलब्ध कराया जाएगा. डीपीआर तैयार कर लिया गया है, विभाग से अनुरोध किया गया है. कहा कि यह लिपिकीय त्रुटि हो सकती है और जल्द ही पूरी सूची सभी सदस्यों को उपलब्ध करा दी जाएगी. 

Tags:jharkhand budget sessionjharkhand assembly budget sessionjharkhand budget session 2025jharkhand vidhan sabha budget sessionjharkhand budgetjharkhand budget 2025budget session jharkhandbudget session of jharkhand assembly beginsbudget session 2025jharkhand vidhan sabha budget session 2025budget jharkhandjharkhand newsbudget sessionbudget session of jharkhandbihar budget sessionbudget jharkhand liveBabulal MarandiBabulal Marandi raised the issue of road constructionexpressed displeasure

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.