✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BUDGET 2024-25: केंद्र ने बिहार को दिया 26 हजार करोड़ का पैकेज, सीएम नीतिश ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:21:55 PM

पटना(PATNA):आज मोदी सरकार 3.0 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने पेश किया. जिसमें बिहार का विशेष ख्याल रखा गया है. केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को 26 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है. जिसके बाद बिहार सरकार काफी गदगद है. संसदीय कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि हम लोगों की शुरू से ही मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दी जाए या फिर विशेष पैकेज दी जाए अब जब केंद्र सरकार ने बिहार को अलग से पैकेज दिया है तो निश्चित तौर पर बिहारवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार ने बिहार की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह पैकेज दी है.

पढ़ें विजय चौधरी ने विपक्षी दलों पर क्या तंज कसा

वहीं विजय चौधरी ने विपक्षी दलों पर भी तंज करते हुए कहा कि अब विपक्षी दल को इस पैकेज को लेकर कुछ बोलना चाहिए. उनका क्या मानना है. जब केंद्र सरकार ने बिहार को पैकेज दिया है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों को धन्यवाद देना चाहिए. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने अभी कहा कि इस पैकेज से बिहार का तेजी गति से विकास होगा.

पढ़ें विशेष पैकेज पर सम्राट चौधरी ने क्या कहा

केन्द्र सरकार के बिहार को मिले विषेश पैकेज को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम नीतीश को धन्यवाद दिया है, और कहा है कि इस पैकेज से बिहार कर हर क्षेत्र का विकास होगा. वही विपक्ष द्वारा झुनझुना बताए जाने पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा है कि जिसकी सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपए खर्च नही हो पा रहे थे वो इस पैकेज पर सवाल उठाए रहे है.

Tags:budgetBUDGET 2024-25union budgetfinance minister nirmala sitaramanfinance minister of indianirmala sitaramannirmala sitaraman newsbihar govermentnitish kumarvijay kumar sinhaCenter gave a package of Rs 26 thousand crore to Biharspecial packege for biharPM Narendra ModiPM Narendra Modi newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.