✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BTSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट से करें अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 23, 2026, 12:57:46 PM

TNP DESK- बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के कुल 2,809 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 30 जनवरी 2026 कर दिया है

इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के सबसे ज्यादा 2,653 पद हैं. वहीं, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 70 और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 86 पद शामिल हैं. 

शैक्षणिक योग्यता

संबंधित ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है.

आयु सीमा 

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

Recruitments सेक्शन में जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा.

रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूंमेंट अपलोड करें,

अब फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.

 

Tags:Education newsEducation jobJob descriptionJob vacancyNew jobJob recruitmentBTSC JE Recruitment 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.