✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BSNL अपने यूजर्स के लिए लाया स्पेशल होली रिचार्ज प्लान, कम खर्चे पर पूरे साल मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, ऑफर बस 31 मार्च तक

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 11, 2025,
Updated: 11:26 PM

टीएनपी डेस्क: हर जगह होली की धूम है. शॉपिंग साइट्स से लेकर टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए स्पेशल होली ऑफर्स ले कर आई है. ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने यूजर्स के लिए होली स्पेशल ऑफर लेकर आया है. बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक खास होली स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को काफी फायदा होने वाला है. इस स्पेशल होली रिचार्ज ऑफर से यूजर्स को लंबे दिनों तक के लिए रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी मिलने वाली है. अगर आप भी बीएसएनएल के इस खास होली रिचार्ज प्लान का फायदा लेना चाहते हैं तो फिर पढिए पूरी डिटेल्स.

बीएसएनएल का 1,499 रुपए का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल इस होली अपने यूजर्स के लिए 1499 रुपए वाला रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस प्लान में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को पूरे 365 दिन यानी की 12 महीने तक की लंबी वैलिडीटी दे रहा है. जी हां, बीएसएनएल ने 1499 रुपए के रिचार्ज प्लान पर मिलने वाली 336 दिनों की वैलिडीटी को बढ़ा कर 365 दिन के लिए कर दिया है. अब यूजर्स को पूरे एक साल के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा.

वहीं, लंबी वैलिडीटी के साथ-साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोजाना के 100 SMS फ्री मिलने वाले हैं. साथ ही डेटा की बात करें तो यूजर्स को पूरे 365 दिन के लिए 24GB डेटा कंपनी की तरफ से दी जाएगी. बीएसएनएल ने खास इस रिचार्ज प्लान को होली स्पेशल ऑफर के नाम पर अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. लेकिन बीएसएनएल के इस होली ऑफर का फायदा आप सिर्फ 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं.  

ऐसे में अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करना है तो फिर यह ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन है. इस रिचार्ज प्लान से आपको पूरे एक साल के लिए रिचार्ज की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी.

 

Tags:holi offerbsnl holi offerbsnl holi offer 2025bsnl holi dhamka offerholi dhamaka offerbsnl holi 2025 offer plan 1499 detailsbsnl holi 2025 offer plan 2399 detailsbsnl offer 2025bsnl recharge offerहोली ऑफरबीएसएनएल होली ऑफरबीएसएनएल होली ऑफर 2025बीएसएनएल होली धमाका ऑफरहोली धमाका ऑफरबीएसएनएल होली 2025 ऑफर प्लान 1499 डिटेल्सबीएसएनएल होली 2025 ऑफर प्लान 2399 डिटेल्सबीएसएनएल ऑफर 2025बीएसएनएल रिचार्ज ऑफर

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.