✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पत्नी के साथ साली को भी रखने की ज़िद पर अड़ा जीजा, मना करने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जानिए कहाँ का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 3:40:53 PM

गढ़वा (GARHWA): जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया. बरडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गंगतिरिया गांव में यह घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

दरअसल 30 वर्षीय अशोक राम का अपनी साली के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया था. इसी के तहत अशोक अपनी साली को अपने घर ले आया और उसे अपनी पत्नी के साथ रखने की जिद करने लगा.

इस बात को लेकर परिवार में तनाव पैदा हो गया. घरवालों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. युवक का आरोप है कि इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने उसके साथ-साथ युवती के साथ भी मारपीट की. बाद में युवती को उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया.

घटना के बाद अशोक मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया. साली के अलग हो जाने और परिवार के विरोध से आहत होकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

Tags:garhwagarhwa newsBrother-in-law adamant on keeping his wife's sisterjija salijija sali affairhusband wife illicit relationshiplatest newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.