✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ....पीएम मोदी के झालमुड़ी वाले वीडियो ने मचाया तहलका, खूब मिल रहा है प्यार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 11:51:18 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पीएम नरेंद्र मोदी कुछ भी करते है तो वह ट्रेंड बन जाता है.पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान उन्होंने जिस तरीके से एक छोटे से दुकानदार के पास पहुंचकर मजेदार अंदाज में झालमुड़ी बनाने को कहा, वह अब ट्रेंड बन गया है. पीएम नरेंद्र मोदी और झालमुड़ी वाले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो को अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है, यानी 10 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे देखा है.पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल में केवल चुनाव प्रचार ही नहीं किया, बल्कि वहां के स्ट्रीट फूड को भी अलग पहचान दिलाने का काम किया है.

?igsh=MWN1dXdhMmE5YmJueg==">?igsh=MWN1dXdhMmE5YmJueg==

पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो तेजी से  हो रहा है वायरल

 आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी काफी पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है और इसका स्वाद भी लोगों को खूब भाता है.जब पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे, तो उन्होंने झालमुड़ी का स्वाद चखने का सोचा.जिसका वीडियो इतना दिलचस्प बन गया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पीएम नरेंद्र मोदी ने सड़क पर चलते हुए अपना काफिला रुकवाया और एक दुकानदार से बातचीत की, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है.19 अप्रैल, रविवार को जब पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनावी दौर पर थे और लगातार रैलियां कर रहे थे, उसी दौरान हेलिपैड की ओर लौटते समय उन्होंने कॉलेज मोड़ के पास अचानक काफिला रुकवा दिया और सीधे सड़क किनारे एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए. विक्रम शाह नाम के इस दुकानदार से उनकी बातचीत काफी मजेदार रही.

“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, अच्छा वाला बनाओ”....

दुकान पर पहुंचते ही नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, अच्छा वाला बनाओ”.... विक्रम ने तुरंत स्पेशल झालमुड़ी बनानी शुरू कर दी. पीएम मोदी ने पूछा, “कितने का होता है झालमुड़ी?” दुकानदार ने जवाब दिया10 और  20 का. इस पर पीएम ने कहा, “जो भी है, अच्छा वाला बना दो. झालमुड़ी बनाते समय दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या वे प्याज खाते है. इस पर नरेंद्र मोदी ने हंसते हुए कहा, “मैं प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता”... उनका यह जवाब सुनकर आसपास खड़े लोग हंस पड़े. इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी जेब से 10 निकाले. दुकानदार ने पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम ने कहा कि ऐसा नहीं होता उन्होंने खुद झालमुड़ी खाई और वहां मौजूद बच्चों को भी खिलाया.

दुकानदार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

जिस दुकान से पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खरीदी, उस दुकानदार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.विक्रम शाह पिछले कई वर्षों से वहां दुकान लगा रहे है. वह बिहार के गया के रहने वाले है और उनकी रोजाना की कमाई करीब 1000 से 1200 रुपये तक होती है. अब पीएम नरेंद्र मोदी के उनकी दुकान से झालमुड़ी खाने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है.अब उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

Tags:pm modi viral video west bangaljhalmudhiwal and pm viral videowest bangal pm viral videopm narendra modi viral videopm narendra modi new viral videopm modi viral videorahul gandhi pm modi viral videomodi viral videomodi ji viral videomodi viral video todaymodi rahul viral videomodi viral video bengalmodi ji old viral videopm modi in jhargram jhargram jhalmuri viral video shortspm modi viralpm modi jhalmuri video jhargrampm narendra modipm narendra modi livepm modi jhalmuri videopm modi makar sankranti videopm modi viral momentpm narendra modi us visit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.