✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शर्मनाक : भागलपुर में भी वही वाकया , चलती ट्रेन में चोर चिल्लता रहा लेकिन नहीं पसीजा यात्री का दिल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:32:09 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): बेगूसराय और खगड़िया जैसा ही एक मामला भागलपुर से सामने आया है. जहां एक चोर को जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन के खिड़की से मोबाइल चुराकर भागने के दौरान  यात्रियों ने पकड़ लिया. अब इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ नजर आ रहा है. शख्स लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की मन्नतें कर रहा है.

दरअसल यह घटना लैलख - घोघा रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है. जहां पर चोर का एक गिरोह मोबाइल चुराकर भाग रहा था.  इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और अन्य चोर भागने में सफल रहा ,लेकिन दूसरे चोर को यात्रियों ने खिड़की के रास्ते पकड़ लिया. इसके बाद पकड़े गए चोर का दोनों हाथ ट्रेन के अंदर खींच लिया और चोर ट्रेन के बाहर लटका हुआ था. ट्रेन रफ्तार से चल रही थी और  यात्रियों से चोर बार-बार कह रहा था कि कृपा कर हाथ ना छोड़े नहीं तो वह मर जाएगा. वीडियो में ट्रेन से लटका हुआ शख्स यात्रियों से कह रहा है भैया हाथ मत छोड़ना.  बाद में चोर को यात्रियों ने खिड़की से अंदर खींच लिया और जमकर धुनाई की. पकड़ा गया शख्स कहां का है अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन घटना लैलख और घोघा रेलवे स्टेशन के बीच की है. मामले में आरपीएफ से संपर्क नहीं हो पाई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.