✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: जामताड़ा में घूसखोरी पर कार्रवाई, शिक्षा विभाग का क्लर्क 6 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:53:46 AM

जामताड़ा (JAMTARA): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने जामताड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी क्लर्क समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यरत है और उस पर मानदेय भुगतान के बदले घूस मांगने का आरोप है.

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता रास बिहारी झा झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय नाला में सीआरपी के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने एसीबी को दिए आवेदन में बताया था कि उनके बढ़े हुए मानदेय के भुगतान की फाइल कार्यालय में लंबित थी. इसी सिलसिले में जब उन्होंने क्लर्क सौरभ कुमार से संपर्क किया, तो उसने काम कराने के बदले आठ हजार रुपये की मांग की.

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसकी सूचना एसीबी दुमका को दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें घूस मांगे जाने की पुष्टि हुई. जांच में सामने आया कि आरोपी क्लर्क ने पहले छह हजार रुपये और काम पूरा होने के बाद दो हजार रुपये लेने की बात कही थी.

योजना के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता को पहली किस्त की रकम लेकर कार्यालय बुलाया. वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tags:jamtarajamtara breakingjamtara breaing newsbribebribery newsbribery news jharkhandlatest newsbig newsbreaking newsviral newsbig breakingtrending newsbribe news latestrishwat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.