✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: थाने से चंद कदम दूर चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:27:02 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के पोटका थाना में पदस्थापित नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह घटना थाना से करीब एक किलोमीटर दूर बड़ासिगदी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुई, जहां आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की.

घटना मंगलवार करीब ढाई बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पोटका थाना को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम का शव खून से लथपथ अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला.

शव की स्थिति से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की है. घटना की सूचना पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा और सीओ निकिता बाला भी मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है.

रिपोर्ट : बीरेंद्र मंडल 

Tags:breaking newsmurder newsjamshedpur newsjamshedpur news updatemurder news jamshedpurJyotika Hembram brutally murderedJyotika Hembram brutally murdered in jamshedpurJyotika Hembram jamshedpurpotka newsjamshedpur potkalatest newsbig newsbig breakingviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.