✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,  SKMCH में भर्ती, यहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:48:17 PM

TNP DESK-: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई. जिला के पश्चिमी इलाके के कुख्यात की खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेरा, लेकिन खुद को घिरा देख दुस्साहसिक अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद घायल अपराधियों को एसकेएमसीएच (SKMCH), मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ स्थल से कई हथियार बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. इनमें एक पिस्तौल, कुछ जिंदा कारतूस और अन्य आपराधिक सामग्री शामिल हैं. 

कई कांडो में वांछित हैं ये अपराधी: एसएसपी सुशील कुमार

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दो अपराधी सूरज सहनी और नीरज ठाकुर मुजफ़्फ़रपुर मोतिहारी में सीएसपी लूट सहित कई कांडो में वांछित थे. बुधवार को इनकी गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस इन दोनों को लेकर जा रही थी तभी पुलिस गाड़ी से कूदकर फरार हो गए थे. पुलिस ने वायरलेस पर सूचना देकर नाकाबंदी की और इनको घेरने लगे. एक के घर के पास चौर में इनके छुपने का ठिकाना था वहां पुलिस पहुंची तो इन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी. इनपर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और मुजफ़्फ़रपुर तथा मोतिहारी में 25000 -25000 का इनाम भी घोषित है .

Tags:Bihar newsMuzaffarpur newsMUZAFFARPUR ENCOUNTER:Encounter in biharBihar policeCrime newsCrime news biharBreaking news biharMuzaffarpur breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.