✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों की मौत, सदर अस्पताल में मचा कोहराम, पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:07:51 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सूचना मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदार सह पत्रकार मिथिलेश सिंह भी परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

गिरिडीह जाने के दौरान हुआ हादसा

सड़क दुर्घटना में सुरेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही सतीश केडिया, धनंजय सिंह, कृष्णा सिंह समेत कई कांग्रेस नेता वहां पहुंचे. जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह पूर्व में बेंगाबाद से कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी थे. वे बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलडीहा के रहने वाले थे, और गांव से गिरिडीह जा रहे थे. इसी बीच झलडीहा से कुछ दूर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया, टायर फटने के बाद उसकी हवा के दबाव से सड़क पर पड़ा एक पत्थर मृतक के सीने में लग गया, और सीने में धंस गया. जिससे सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई.

इधर, इसके महज कुछ घंटे बाद ही जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह धनबाद रोड पर झरना से कुछ दूरी पर बड़कीटांड़ में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां दोनों की मौत की पुष्टि हुई.

मृतकों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रियांशु सिंह और पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मुरारी सिंह दोनों भाई बताए जाते हैं. और दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अहिल्यापुर से पालगंज जा रहे थे. लेकिन तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां दोनों के एक परिजन ने बताया कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और यह घटना घटी.

रिपोर्ट-दिनेश

 

 

Tags:Congress leaderdiedroad accidentchaos in Sadar HospitalCongress leaders reachedCongress leaders reached in sadar hospitalgiridih newsgiridi accident newsgiridih today newsbreaking newsgiridih breaking newsgiridih bus accidentgiridih bus accident newsjharkhand newsgiridihgiridih ka newsbus accident in giridihbus accident newsgiridih city newsaccidentnews giridih todayjharkhand bus accidentjharkhand accident newscity news giridihcity news giridih citygiridih news alertgiridih local newsgiridih news todaynews giridih jharkhandgiridih ka news channelgiridih ka taja newsgiridih ka news aaj kabus accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.