✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING:भीषण सड़क हादसा में उजड़ गया पूरा परिवार, पति-पत्नी समेत दो बेटों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 8, 2025,
Updated: 11:30 PM

गया(GAYA): बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से लौट रहे पति, पत्नी और उनके दो बेटे तालाब में डूब गए. हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. पूरा मामला बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र की है. जहां एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया.

तालाब में गिरने से हुआ हादसा

मृतकों में सहवाजपुर गांव के रहनेवाले तेतालिस वर्षीय शशिकांत शर्मा, उनकी चालीस वर्षीय पत्नी रिंकी देवी, सतरह वर्षीय बेटा सुमित आनंद और पांच वर्षीय बेटा बालकृष्ण शामिल हैं. परिवार स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ में श्राद्ध कर्म से लौट रहा था. रात करीब बारह बजे वज़ीरगंज के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी.

बचाओ-बचाओ, चिल्लाता रहा ड्राइवर

हादसे में गाड़ी चला रहा युवक सिंटू किसी तरह बाहर निकल आया और बचाओ-बचाओ  चिल्लाता रहा. उसकी आवाज सुनकर पास के होटल संचालक ने गांववालों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठे चारों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने कहा- जब परिवार में कोई नहीं बचा तो पोस्मार्टम किस लिए होगा.

पढ़ें लोगों ने क्या कहा

शशिकांत शर्मा अपने इलाके के प्रमुख किसानों में से एक थे.उनका बड़ा बेटा सुमित राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ा था और भाजपा से संबंधित था. गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से मातम पसर गया है. पोस्टमॉर्टम के लिए जब शवों को भेजा जा रहा था, तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोक दी और कहा,“जब परिवार में कोई बचा ही नहीं, तो पोस्टमॉर्टम किसके लिए!इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद शशिकांत की वृद्ध मां की तबीयत और बिगड़ गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है. गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है.

Tags:breaking news gayaaccidentaccident in gayaroad accident news gayatrending newsbiharbihar newsbihar news todaygayagaya newsgaya news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.