टीनपी डेस्क (TNP DESK): पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार, 9 मई 2026 को राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. भाजपा की इस जीत को बंगाल की राजनीति में एक बड़े सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है.
57 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम औरम भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की. सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर सीट पर रहा, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,115 वोटों के अंतर से हराया. इस हार को ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है.
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 293 सीटों में से 207 सीटों पर जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत कर दिया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के कई हिस्सों से हिंसा और तनाव की घटनाएं भी सामने आईं. इसी बीच 6 मई को सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे राज्य का राजनीतिक माहौल और गरमा गया. भाजपा अब बंगाल में नई सरकार के जरिए संगठन को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने पर जोर दे रही है. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में यह बदलाव राष्ट्रीय राजनीति पर भी बड़ा असर डाल सकता है.