✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : साहिबगंज में असामाजिक तत्वों का आतंक, शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:40:11 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : जिले में फिर से असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है. बता दें कि मोतीझरना रेलवे खदान के पास स्थित बाबा भोलेनाथ के शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना के बाद मंदिर के पुजारी लखी ठाकुर के बयान पर तालझारी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

लखी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार को जब वह महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिर की साफ-सफाई करने गया तो देखा कि मंदिर में शिवलिंग नहीं है, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी और काफी खोजबीन के बाद पता चला कि शिवलिंग को उखाड़ कर मंदिर के पास फेंक दिया गया है. इसकी जानकारी तालझारी थाने की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मोतीझरना रेलवे खदान के पास स्थित शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया, जिसके बाद शिवलिंग को पुनः स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, आसपास के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में विफल रही है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:Terror of anti-social elementsTerror of anti-social elements in SahibganjBaba Bholenath'sShivling damagedshivlingsapne me shivling dekhnasapne mein shivling dekhnabroken shivling dreamsapne mein shivling dekhne ka matlabhow to make shivlinghow to make cement shivlingshivling drawing easymany shivling in dreambroken shivlinghow to make clay shivlinghow to draw shivling easysnake on shivlingshivling drawing from alphabet ugarbhavastha me sapne me shivling dekhnadraw shivling from alphabet usapne me shivling dekhna hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.