✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : महज 24 घंटे के भीतर जमशेदपुर में दूसरी बड़ी लूट, दिन दहाड़े उड़ा ले गए 30 लाख रुपये, हवाई फायरिंग भी की

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:05:58 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आपको बता दें कि बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के बाद गुरुवार को दिनदहाड़े बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया. जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे, तभी गुरुद्वारा के पास पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया और बैग छीन लिया. जाते- जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. इधर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

हालांकि सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिरभी इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी लूट की वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur lootjamshedpur me 30 lakh ki lootbig newsbreaking newstrending newsbreaking news jamshesdpurjamshedpur latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.