✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते नप गए राजस्व कर्मचारी, ACB ने रंगेहाथों दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:32:12 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी घूस लेने की हरकत से बाज नहीं आ रहें है. ताजा मामला गिरिडीह जिले के गावां का है. जहां धनबाद एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

घटना को लेकर बताया जा रहा कि आलोक रंजन गावां बाजार स्थित बेलू राम के मकान में किराए पर रह रहा था. कर्मचारी ने सांख निवासी राजू प्रसाद यादव से जमीन के म्यूटेशन के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी. जिसके बाद राजू ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी टीम से की.

शिकायत मिलते ही एसीबी ने जाल बिछाया और एसीबी की टीम ने आज राजस्व कर्मचारी को पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी टीम ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद ले जाया गया है.

Tags:giridih newsofficers taking bribered handed taking bribedepartment of revenuerevenue officers in warangalrevenue officergovernment employeescorrupted revenue officersofficers caught redhanded in warangalvillage revenue officerred handed take bribeclass-ii employeesacb caught panchayat officerstelangana revenue departmentrevenue departmentcorruption in revenue departmenttelangana acb caught vroregistrar caught red handedbribepanchayat officials caught red handed by acbgiridih breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.