✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: रांची के बेड़ो थाना का सब इंस्पेक्टर 10हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:55:56 AM

रांची(RANCHI): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी रांची की टीम ने शुक्रवार को बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को दस हजार रुपये घूस लेते पकड़ा.

एसीबी के अनुसार, एक ट्रक मालिक ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि एमवीआई रिपोर्ट आगे भेजने के बदले आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी. ट्रक मालिक रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था, लेकिन आरोप है कि श्याम नंदन पासवान बार-बार फोन कर उसे थाना बुलाते रहे और पैसे देने का दबाव बनाते रहे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया.

शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया. जांच में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर जाल बिछाया गया. इसके तहत शुक्रवार को एसीबी की टीम ने बेड़ो थाना परिसर में ही सब इंस्पेक्टर को दस हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tags:breaking newsjharkhand breakingbreaking news ranchiACB in actionACBACB ranchiacb arrests sub inspectorlatest newsbig newsbig breakingtop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.