✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता चन्द्र नारायण यादव का पटना एम्स में निधन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:09:17 AM

पूर्णिया: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र यादव का आज सुबह निधन हो गया. वो 80 साल के थे. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. 8 सितंबर को पटना AIIMS में उन्हें एडमिट कराया गया था. पैतृक गांव मधेपुरा के खुर्दा में अंतिम संस्कार होगा. पप्पू यादव ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी.

पप्पू यादव ने लिखा मेरी दुनिया उजड़ गई

पप्पू यादव ने पोस्ट कर लिखा मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचार केंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!" इस पोस्ट के पास उनके समर्थकों लगातार पोस्ट कर शोक जता रहे हैं. 

निधन से पहले किया था ये भावुक पोस्ट

मैंने ईश्वर को तो कभी नहीं देखा, लेकिन महसूस करने की कोशिश जरूर की है. एक इंसान होने के नाते जितना मैं ईश्वर को समझ सकता हूं, मैंने वह प्रयास किया. अगर इंसान वास्तव में ईश्वर को समझ पाता, तो शायद यह दुनिया और समाज कहीं अधिक खूबसूरत होते. हमने भगवान की पूजा तो की, पर शायद उन्हें सच्चे मन से महसूस नहीं किया. अगर ऐसा होता, तो इंसानियत भी शायद अपने सही स्वरूप में होती. मैंने अपने पापा में ईश्वर को देखा है. मैं आप सबों से आग्रह करूंगा कि मेरे पापा के लिए दुआ और प्रार्थना करें.

 

Tags:Bihar newsPatna newsPurnea MP Pappu Yadav'sPappu Yadav's father Chandra Narayan Yadav passed awayPappu Yadav father passed awayPurnea MPPappu yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.