✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन,दर्ज हुआ तेज प्रताप पर मुकदमा,जानिए पूरा मामला  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:03:45 AM

वैशाली(VAISHALI):  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.  वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के दौरान तेज प्रताप पर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के कार्यकर्ता एक प्राइवेट बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार करते नजर आए.  इस वीडियो के सामने आने के बाद वैशाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहन पुलिस का नहीं है, और उसका इस प्रकार उपयोग करना कानूनन गलत है.

वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर महुआ अंचल अधिकारी द्वारा महुआ थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला महुआ थाना कांड संख्या 1025/25 के तहत दर्ज हुआ है, जिसमें धारा 319(2)/223/176 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है.

एसपी शर्मा ने बताया, “बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर वैशाली पुलिस सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है.  कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. तेज प्रताप यादव या उनकी पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Tags:BREAKING: Police action on viral videocase filed against Tej Pratapknow the whole mattertej pratap yadavtej pratap yadav seattej pratap yadav mahua seattej pratap yadav newstej pratap yadav lalutej pratap yadav listteam tej pratap yadavtej pratap yadav worktej pratap yadav wifetej pratap yadav bhashantej pratap yadav angrytej pratap yadav bihartej pratap yadav mahuatej pratap yadav on rjdtej pratap yadav videotej pratap yadav statetej pratap yadav dancebjp on tej pratap yadavjdu on tej pratap yadavtej pratap yadav videostej pratap yadav speech

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.