✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : पलामू के दरोगा बाबू तो शराब तस्कर निकले! ASI अभिमन्यु सिंह हुए निलंबित, इंटरस्टेट शराब तस्करी में लगा सहयोग का आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:52:54 PM

पलामू (PALMAU): पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने सदर थाने के एएसआई अभिमन्यु सिंह को निलंबित कर दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने इंटरस्टेट शराब तस्करी में मदद की और पकड़े गए वाहन को छुड़ाने के लिए मालिक से रुपये की मांग कराई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एक वाहन लावारिस मिला था. इसकी जानकारी एएसआई अभिमन्यु ने ही थाना प्रभारी को दी थी, जिसके बाद उन्हें जांच का आदेश मिला. इसी बीच यूपी से जानकारी मिली कि वाहन छुड़ाने के बदले चार लाख रुपये की मांग की जा रही है. सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने वाहन और ड्राइवर को पकड़ लिया.

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि एएसआई अभिमन्यु पहले से यूपी से होने वाली शराब तस्करी में मदद करते थे. गुरुवार को भी वे वाहन लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद अभिमन्यु ने अपनी गाड़ी में बैठाकर चार लाख रुपये मांगने की बात कही. ड्राइवर को कहा गया था कि यह रकम स्थानीय दबाव के कारण मांगी जा रही है.

ड्राइवर के बयान और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर अभिमन्यु सिंह से पूछताछ की गई, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया. बता दें कि इससे पहले भी उनका शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई थी.

Tags:palamupalamu newspalamu latest newspalamu ASI suspendedpalamu SPpalamu DCsispensionsuspended newssuspension newssuspended news palamupalamu big newspalamu breaking newsbreaking newsbig newstrending newsviral newslatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.