✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: अब ग्रामीण विकास के बाबू को एसीबी ने घूस लेते रंगेहाथों दबोच लिया

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:35:04 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी घूस लेने की हरकत से बाज नहीं आ रहें है. ताजा मामला लोहरदगा जिले से सामने आ रही है, जहां ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर वरूण कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा कि शिकायतकर्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोंधार और पेंटिंग का काम किया गया था, जिसके बिल के भुगतान की निकासी के एवज में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर ने पांच हजार रिश्वत की मांग की थी. कैशियर ने कहा कि जब तक पैसे का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा.  शिकायतकर्ता के शिकायत की जांच के लिए जब एसीबी की टीम मौके पर पहुंची तो कैशियर को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम कैशियर से पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गई. 

Tags:breaking newslohardaga newsACBACB has caughtrural development clerkbribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.