✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, कई डब्बे पटरी से उतरे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:05:20 AM

बक्सर(BUXAR): इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है. दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार, ट्रेन की कई बोगी पटरी से उतर गई है. घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है. फिलहाल  अभी तक इस घटना के बाद किसी के हताहत के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है. घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.  मौके पर अफरा तफरी मच गई है. स्थानीय और जिला प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

रेलवे ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 के दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में भारतीय रेल द्वारा निर्गत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें.

पटना हेल्पलाइन:-9771449971

दानापुर हेल्पलाइन:-8905697493

कमर्शियल कंट्रोल :-7759070004

आरा हेल्पलाइन:-8306182542

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने किया ट्वीट

वहीं इस मामले में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने ट्वीट कर कहा आनंद विहार (दिल्ली) से कामाख्या धाम जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है. ईश्वर से सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. 

Tags:BiharBUXAR Breaking newsNorth East Express crashesNorth East Express accidentRailway

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.