कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.अब बुधवार देर रात भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया है.
बताते चलें कि इससे ठीक 24 घंटे पहले एक भाजपा विधायक के भाई की हत्या कर दी गई थी. पूरे मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
घटना क्या हुई
मध्यग्राम के दोहरिया इलाके में शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक हमलावर वहां पहुंचे और उन पर सीधे गोली चला दी. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक चंद्रनाथ की मौत हो चुकी थी.
उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.
इलाके में बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए हैं और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है.