✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: अंधविश्वास में रिश्ते का कत्ल! पलामू में एक भाई ने ही भाई को काट डाला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:27:19 PM

पलामू (PALAMU): पलामू से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक भाई ही अपने भाई की जान का दुश्मन बन गया. अंधविश्वास के कारण एक भाई ने अपने 20 वर्षीय भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल चौहान और मृतक रोहित चौहान दोनों आपस में चचेरे भाई हैं. लंबे समय से ही दोनों के परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा है. कुछ दिनों पहले ही साहिल चौहान की भांजी की भी मौत हो गई थी. अपनी भांजी की मौत का कारण साहिल अपने चचेरे भाई व उसके परिवार को मानता था. ऐसे में अंधविश्वास के कारण यह विवाद और भी बढ़ता चला गया. जिसे लेकर ही शुक्रवार 17 जनवरी की देर रात को साहिल और रोहित के बीच अनबन भी हो गई थी.

इसी अनबन में ही साहिल ने अपने भाई रोहित पर टांगी से वार कर दिया. जिससे रोहित बुरी तरह से जखमी हो गया. आनन-फानन में परिवार वाले रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

वहीं, घटना कि सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नावाबाजार थाना में मृतक रोहित की मां ने आरोपी साहिल चौहान के खिलाफ लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजपलामूपलामू न्यूजपलामू क्राइम न्यूजपलामू में हत्यापलामू में भाई ने भाई की हत्यापलामू पुलिसअंधविश्वासहत्याJharkhandJharkhand NewsJharkhand Crime NewsCrime NewsPalamuPalamu NewsPalamu Crime NewsMurder in PalamuBrother kills brother in PalamuPalamu PoliceSuperstitionMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.