✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: मंत्री हफीजुल हसन के प्राइमरी रिपोर्ट में फूड एलर्जी, निमोनिया और टाइफाइड के लक्षण, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:46:17 AM

टीएनपी डेस्क ( TNP DESK) : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पारस अस्पताल में हफीजुल हसन का सिटी स्कैन हुआ जिसके प्राइमरी रिपोर्ट में फूड एलर्जी, निमोनिया और टाइफाइड के लक्षण पाए गए है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी है. मंत्री इरफान अंसारी ने हफीजुल हसन का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें बाहर भी ले जाया जा सकता है. 

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन की हालत अभी स्थिर है. अचानक उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था. जिसके बाद पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. आगे जैसा भी डॉक्टर जानकारी देंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि हफीजुल हसन आज विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए निकले थे. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री उनका हालचाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे. बताते चलें कि इसी वर्ष जून महीने में दिल्ली में हफीजुल हसन के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद से डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी.

 

 

Tags:BIG BREAKINGMinister Hafizul Hajas' health deterioratedMinister Hafizul Hajas'hospitalduring assembly sessionthenewspostbihar newsjharkhand newslocal newsMinority Minister Hafizul HasanMinister Hafizul Hasan's primary reportsymptomsfood allergypneumoniatyphoidtreatment is going on under the supervision of doctors

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.