✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : कारोबारी सह भाजपा नेता रमेश सिंह से फिर से उग्रवादी संगठन ने की रंगदारी की मांग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:18:30 PM

रांची (RANCHI) : कारोबारी सह भाजपा नेता रमेश सिंह से उग्रवादी संगठन के नाम पर फिर से रंगदारी मांगी गई है. फोन करने वाला खुद को पीएलएफआई का आदमी बता कर संगठन के लिए मदद मांग रहा है. साथ ही अलग-अलग नंबरों से फोन कर रमेश सिंह से फिरौती की मांग की जा रही है. यहां बता दें कि इसको लेकर रमेश सिंह ने पहले ही सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस अब तक आरोपी के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है.

दर्ज प्राथमिकी में रमेश सिंह ने कहा है कि रविवार की दोपहर 2:05 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. जब रमेश सिंह ने कहा कि वह आवाज नहीं सुन पा रहे हैं तो मोबाइल धारक ने तुरंत 7411196898 से कॉल किया. दूसरे नंबर पर संपर्क नहीं हो पाने पर भाजपा नेता के पास 9511014753 से कॉल आया. इसके बाद बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का आदमी बताया और कहा कि पहले भी हमने संगठन की मदद करने के लिए आगाह किया था लेकिन आपने ध्यान नहीं दिया, संगठन की मदद कीजिए. इसके बाद उसने धमकी देते हुए कॉल काट दिया.

सोमवार की सुबह भी भाजपा नेता को आया फोन

रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने लगातार दूसरे दिन (सोमवार) भी भाजपा नेता से संपर्क करने का प्रयास किया. सोमवार की सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता को एक अनजान नंबर से फोन आया. हालांकि, भाजपा नेता ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद कॉल आना बंद हो गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

 

 

Tags:Militant organizationextortionbjp leader ramesh singhramesh singhbjp mp ramesh bidhuriramesh singh ko dhamkiramesh bidhuri on danish alibjp leader abusingramesh bidhuri bjpbusiness man ramesh singhramesh singh economicsramesh bidhuriramesh singh economyindian economy ramesh singhramesh singh 14th editionindian economy by ramesh singhramesh singh economics in hindiramesh singh 14th edition economyramesh bidhuri speechindian economy ramesh singh 14th editionपूर्व उग्रवादी संगठनउग्रवादी संगठन टीएसपीसीटीपीसी उग्रवादी के निशाने में रांची के कारोबारीहिंदी न्यूज़बीजेपी नेता राजेन्द्र साहु

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.