✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: महुआ चुनने गए व्यक्ति की धारदार हथियार से की गई हत्या, नाले में मिला शव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 1:00:23 PM

गुमला (GUMLA): जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. मामला घाघरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के विमरला पंचायत अंतर्गत बियार गांव का है, जहां इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दो दिन पहले अपनी बेटी के साथ महुआ चुनने के लिए अपने खेत की ओर गया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. लगातार खोजबीन के बाद ग्रामीणों को महुआ पेड़ से कुछ दूरी पर एक नाले में उसका शव पड़ा मिला. 

शव की स्थिति बेहद भयावह थी. मृतक के गले और पेट के पास धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल बन गया. 

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. 

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

रिपोर्ट : सुशील सिंह

Tags:breaking newsmurder newsmurder news gumlaman murdered with sharp-edged weaponaccident newsjharkhand murderjharkahnd breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.