✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : तूफानी मौसम में फंसा महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, जुहू में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 6:05:23 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के बीच उनका हेलिकॉप्टर हवा में फंस गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई. घटना के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई रेसकोर्स से कल्याण में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे. उड़ान के दौरान जब हेलिकॉप्टर कल्याण के पास पहुंचा, तभी अचानक मौसम खराब हो गया. इलाके में तेज हवाएं चलने लगीं और आंधी-तूफान की स्थिति बन गई, जिससे हेलिकॉप्टर को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया.

बताया जा रहा है कि खराब विजिबिलिटी और तेज हवा के कारण हेलिकॉप्टर कुछ समय के लिए अस्थिर हो गया था. हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई और किसी भी जोखिम से बचने के लिए हेलिकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हेलिकॉप्टर में मौजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

सूत्रों के अनुसार मौसम की स्थिति अचानक बिगड़ने से कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था. हालांकि पायलट के अनुभव और त्वरित निर्णय के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं और पूरे मामले की जानकारी ली गई. इस घटना ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान वीवीआईपी उड़ानों की सुरक्षा और एहतियाती उपायों को लेकर चर्चा तेज कर दी है. फिलहाल मौसम विभाग की ओर से भी कई इलाकों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

Tags:Breaking newsbig newsDeputy CM Eknath ShindeDeputy CM Eknath Shinde accidentDeputy CM Eknath Shinde accident newsMaharashtra Deputy CM Eknath ShindeMaharashtra Deputy CM accidentMaharashtra Deputy CM Eknath Shinde accidentEknath ShindeEknath Shinde maharashtra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.