✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ब्रेकिंग: झारखंड शराब घोटाला में बड़ी कार्रवाई, ACB ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से किया गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:17:37 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस प्रकरण से जुड़े प्रमुख आरोपी और छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की प्रक्रिया में जुट गई है.

सूत्रों के अनुसार, रांची लाए जाने के बाद नवीन केडिया को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जा सकता है. एसीबी को उम्मीद है कि केडिया से पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

बताया जा रहा है कि एसीबी ने इससे पहले नवीन केडिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ. शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद केडिया ने अग्रिम जमानत के लिए एसीबी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत से उसे कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

एसीबी लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और तकनीकी निगरानी के आधार पर गोवा में उसकी लोकेशन का पता लगाया गया. गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड शराब घोटाला मामले में जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

Tags:big breakingbreaking newsACB in actionACB arrests naveen kediaACB arrests Chhattisgarh businessman Naveen Kedia from GoaACB arrests Chhattisgarh businessman Naveen Kedia in jharkhand liquor scamJharkhand liquor scamJharkhand liquor scam caseliquor scamliquor scam case jharkahndlatest newsviral newstrending newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.