✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, तीन जवान शहीद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:10:55 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जम्मू-कश्मीर के रामबन से दुखद खबर आई है, जहां बैटरी चश्मा के पास सेना का एक वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए है. मौके पर बचाव अभियान जारी है.

घटना को लेकर बताया जा रहा कि सेना का काफिला उधमपुर से श्रीनगर जा रहा था तभी काफिले का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. रामबन में बैटरी चश्मा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया. घटना के वक्त वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. लेकिन मौके से तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही सिविल पुलिस और रामबन क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मौके पर बचाव अभियान शुरू कर दिया. वाहन में चालक और जवान सवार थे. मौके से तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं. मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य कर रहे हैं. दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

Tags:jammu kashmir newsjammu and kashmirjammu & kashmirlandslide in jammu and kashmirjammujammu and kashmir landslidelandslide in jammu kashmirlandslide in jammu & kashmirjammu kashmir ramban newsjammu kashmir ramban accidentjammu kashmir landslidelandslide in jammuramban jammu and kashmirrecent landslide in jammu and kashmirjammu kashmirlandslide in jammu and kashmir todayrambanflood in jammu and kashmirjammu kashmir landslide newsMajor accident in Rambanlandslide in rambanramban newsramban landslideroad aciident in rambanramban tunnel collapse17 injured in ramban road accidentseveral injured in ramban road accidentsamba newsramban accident newsramban accident updateramban road accident todayhighway accident in kashmirramban new tunnelroad accidents in kashmirlandslide rambanarmy vehicle falls into 700 feet deep gorgethree soldiers martyred

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.