✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : ईडी दफ्तर से बाहर निकले लालू, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:08:54 AM


पटना (PATNA) : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकल गये हैं. ईडी के अधिकारियों ने लालू से 10 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर अपने नेता के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे. लालू को देखते ही कार्यकर्ता लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. जिसके बाद लालू यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए. बता दें कि लालू यादव सुबह करीब पौने 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने लालू से  50 से ज्यादा सवाल किए. जिसका लालू यादव ने हाँ या न में  जवाब दिया है. 

आपकों बता दे कि लैंड फॉर जॉब स्कैम मामला 2004 से 2009 के बीच का है. बताया जाता है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे. जहां लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन ली गई थी. लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी. जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिनसे ईडी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. 

Tags:BIHAR BREAKING NEWSbihar patna breaking newsLalu came out of ED officeinterrogated by officials for 10 hoursLalu yadav vs edlalu yadav land for job caseland for job scamlalu yadavland for job caseland for job scam caselalu prasad yadavlalu yadav newsland for job scam in bihartejashwi yadavbihar land for job scambihar land for job scam caseland for joblalu yadav land for railway job scamland for jobs scam caseland for jobs caseland for job case scamlalu yadav caseland for job case scam in biharland for job scam rjdlalu yadav latest newsland for job scam in bihar kya hai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.