✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: रांची के पावर सब स्टेशन में मिला PLFI लिखा पर्चा,और कारतूस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 11:46:43 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह परिसर में एक संदिग्ध लावारिस लिफाफा मिला. इस लिफाफे पर ‘जरूरी सूचना’ और ‘लाल सलाम’ जैसे शब्द लिखे थे, जो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) की ओर इशारा कर रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफाफे के साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ मिला, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया. 

सब स्टेशन के कर्मियों ने जैसे ही लिफाफे को देखा, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे परिसर को घेरते हुए लिफाफे और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया. 

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि लिफाफे के भीतर उग्रवादी संगठन का उल्लेख किया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह लिफाफा वहां किसने और कब रखा. साथ ही यह भी जांच का विषय है कि इसके पीछे किसी उग्रवादी संगठन का हाथ है या यह किसी शरारती तत्व की हरकत है, जो डर का माहौल बनाना चाहता था. इसके अलावा, लेवी या रंगदारी से जुड़ा कोई एंगल भी खंगाला जा रहा है.

Tags:breaking newslatest newsPLFIPLFI envelopepower sub-stationPLFI envelope containing cartridges found at a power sub-stationranchi updateranchi latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.