✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : झामुमो का आधिकारिक X हैंडल हुआ हैक, CM हेमंत सोरेन ने खुद X पर दी जानकारी

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:29:17 AM

 राँची:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @JmmJharkhand, साइबर हमले का शिकार हो गया. इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है. हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा की कि झामुमो का अकाउंट कुछ असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। उन्होंने इसे एक गंभीर साइबर अपराध करार देते हुए @JharkhandPolice से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है. इतना ही नहीं, उन्होंने @XCorpIndia और @GlobalAffairs को भी टैग करते हुए अपील की कि वे इस मामले में संज्ञान लें और अकाउंट को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं.साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साइबर अपराध में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा. फिलहाल यह मामला पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि राज्य की साइबर सेल और तकनीकी एजेंसियां इस चुनौती से कैसे निपटती हैं.

Tags:Big BreakingJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Latest NewsJharkhand LatestJharkhand BreakingJMMHemant SorenHemant Soren NewsJMM NewsSocial MediaJMM handle hackedझामुमोझारखंड मुक्ति मोर्चाराँची समाचारझारखंड समाचारJMM X handleXJMM X handle hackedJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.