TNP DESK- झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनका हलचल जाना. डॉक्टरों के मुताबिक लू लगने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है. हालांकि उनकी हालत को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है.बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा जा सकता है.