रांची (RANCHI): झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. बैठक में 39 प्रस्वात पर मुहर लगी है. झारखंड मंत्रालय स्तिथ सभागार में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया.

राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में विभिन्न वेब पोर्टल्स के संचालन के लिए एजेंसियों के चयन को स्वीकृति प्रदान की गई. इसके साथ ही अमिताभ गुप्ता को लोकायुक्त नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को घटनोत्तर मंजूरी भी दी गई.
कैबिनेट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नई पुरस्कार नीति को भी मंजूरी दी. इस नीति के तहत नशे के कारोबार की जानकारी देने वाले लोगों को सरकार की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा.
इसके अलावा दुमका हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में भी अहम फैसला लिया गया. मौसम संबंधी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भारत सरकार के मौसम विभाग के साथ एमओयू करने पर सहमति बनी है.
बैठक में गंभीर रूप से बीमार दिव्यांग कलाकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. सरकार का कहना है कि इस फैसले से जरूरतमंद कलाकारों को राहत मिलेगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा.