✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING:कैमूर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:28:11 AM

कैमूर(KAIMUR):कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 3 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्कार्पियो सवार मौके पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारे गांव के रहनेवाले एक ही बाइक पर सवार होकर चार लोग भभुआ से मोहनिया की तरफ आ रहे थे और स्कॉर्पियो मोहनिया से भभुआ की तरफ जा रही थी आमने-सामने हुई. टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल जाते-जाते दम तोड़ दिया. कल तीनों की मौत हो गई जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया. मौके पर पहुंची भभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

 एक की हालत गंभीर

मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी मंटू पटेल के पुत्र आदर्श पटेल,स्वर्गीय पप्पू तिवारी के पुत्र आदित्य तिवारी,जितेंद्र यादव के पुत्र भोलू यादव बताए जा रहे हैं जबकि घायल प्रभु गोण के पुत्र विकास गोण बताया जाता है.घटनास्थल पर पहुंचे भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हुई है दो की मौत हो गई है जबकि दो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Tags:accidentaccident in biharaccident in kaimurtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaykaimurkaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.