✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

BREAKING: धनबाद में गुंडागर्दी की हद पार, कार सवार ने फल दुकानदार को 100 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल

BY - Shreya Upadhyay CE

Published at: 05 Mar 2026 06:27 PM (IST)

धनबाद (DHANBAD): जिले के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई है.

घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के घर के सामने की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक कार आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हो गई. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो कार सवार व्यक्ति और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को जबरन अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भागने लगा. इस दौरान दुकानदार कार के साथ करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा. गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

केंदुआ थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि कार चालक और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Tags:Dhanbaddhanbad newsdhanbad crime newscrime newslatest newsbig newstop newsdhanbd top newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.