✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: हेमंत सोरेन को कोर्ट से भेजा जा सकता है जेल, जेल के अपर ब्लॉक में रखने की हो रही तैयारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:18:08 AM

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर ईडी की टीम पीएमएलए कोर्ट पहुंच गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच हेमंत सोरेन को कोर्ट पहुंचाया गया. बताया जाता है कि हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से दस दिनों की रिमांड की मांग की है. वहीं सूत्रों से बड़ी जानकारी मिल रही है कि हेमंत सोरेन को कोर्ट से जेल भेजा सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जाता है कि हेमंत सोरेन को होटवार जेल के अपर ब्लॉक में रखा जाएगा, जिसकी तैयारी प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. वहीं लोगों को अभी कोर्ट के फैसले का इंतजार है. 

रांची डीसी और एसएसपी पहुंचे कोर्ट

हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी के पहले रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन चंदन सिन्हा पीएमएलए कोर्ट पहुंच गए हैं. हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेशी को लेकर रुट तैयार किया गया है. सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है. दरअसल,  हेमंत सोरेन को ईडी ने के द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का एलान किया है. इन्हीं सबको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि हेमंत सोरेन को सीएम आवास में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. इससे पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गई. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी कथित जमीन घोटाला मामले में हुई है. इससे पहले 14 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:jharkhand newshemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorencm hemant sorenhemant soren latest newshemant soren cmhemant soren jharkhandhemant soren edcm hemant soren newsjharkhand hemant sorenhemant soren today newsjharkand cm hemant sorenhemant soren jharkhand newsjharkhand hemant soren newshemant soren arrestedjharkhand politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.