✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : देवघर में दिनदहाड़े बम मारकर प्रधानाध्यापक की हत्या, इलाके में हड़कंप, अपराधियों को ढूंढने में जुटी पुलिस

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:27:13 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने प्रधानाध्यापक (52 वर्षीय संजय दास) की बम फेंक कर हत्या कर दी है. घटना उस वक्त हुई जब संजय दास स्कूल से बायोमेट्रिक्स कराकर लौट रहे थे. मृतक देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे. संजय दास जब स्कूल में हाजिरी लगाने के बाद स्कूटर से कहीं जा रहे थे, तभी पिपरासोल के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया. बमबाजी की घटना में संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई.

बम धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और थाने को सूचना दी. मधुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया. सवाल यह उठता है कि प्रधानाध्यापक हाजिरी लगाने के बाद स्कूल से क्यों चले गए. दूसरी तरफ अपराधियों को यह सूचना कैसे मिली कि संजय दास स्कूल से चले गए हैं. क्या संजय दास की किसी से दुश्मनी थी या कुछ और, ऐसे सवालों के जवाब पर लोगों में चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना में क्या कार्रवाई करती है या सरकार क्या कार्रवाई करती है? इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Tags:Headmaster killedHeadmaster killed by bombingbroad daylight in Deogharpanic in the areapolicedeoghar policepolice busy searching for the criminalsdeoghar newsdeoghar crime newsjharkhand newsdeoghar latest newsbihar newscrime newsdeogharbihar jharkhand newshindi newsbihar news livebihar jharkhand news livejharkhand news livecyber crimecyber crime newslatest newsjharkhand news live todaydeoghar crimedeoghar cyber crimedeoghar news 2021deoghar news todaydeoghar hindi newsdeoghar news aaj ka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.