✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोयलांचल, दिनदहाड़े युवक की खोपड़ी हुई छलनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:28:36 AM

झरिया (JHARIA): कोयलांचल में मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है. रत्नजी पेट्रोल पंप के पास एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने बेहद नजदीक से गोली मार दी. गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत पुलिस वैन से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, एक चप्पल और एक खाली खोखा बरामद किया है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. फायरिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस कई angles से मामले की जांच कर रही है.

यह पूरा मामला झरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:jharkhandjharkhand latest newsbreaking newsbig newsdhanbad breakingjharia newsgoligoli in dhanbadgolibari in jharia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.