✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: पूर्व CM चंपाई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:47:38 AM

रांची (RANCHI) : पूर्व CM चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है. यह कार्रवाई सदर डीएसपी ने की है. आपको बता दें कि रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर चंपई सोरेन आज नगड़ी में जमीन जोतने वाले थे. जहां हजारों लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं. लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही उन्हें उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है. वहीं, कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है. इस बीच, प्रशासन पूरी तैयारी में नजर आ रहा है. पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. ताकि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके.

गौरतलब है कि आज नगड़ी में 'हल जोतो, रोपा रोपो' नाम से एक कार्यक्रम का ऐलान किया गया था, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोग जुटने वाले थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिम्स-2 परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही ज़मीन आदिवासी समुदाय की है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. वहीं, पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है.

आंदोलनकारियों का कहना है कि रोके जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग नगड़ी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. आदिवासी समाज इस मामले को अपनी अस्मिता और भूमि अधिकार से जोड़कर देख रहा है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

 

Tags:Nagdi has turned into a cantonment. Former CM in aggressive moodrims 2 land disputerims 2rims 2 ranchidisputerims 2 newsrims 2 kankenagri rims 2 protestland disputerims 2 नगड़ी जमीनrims 2 ranchi newsrims2rims 2 ranchi zameen vivadrims 2 vivad par asha lakrarims2 vivadrims 2 ranchi land controversyrims ranchirims landranchi rimsrims-2 केसrims 2 निर्माण को लेकर आदिवासी समाज के लोगों नेnagrilanddisputerims-2 मामलाrims zameen viwadchampai sorencm champai sorenbjp champai sorenchampai soren bjpchampai soren newschampai soren livechampai soren ex cmwho is champai sorenchampai soren in bjpchampai soren speechchampai soren ka videochampai soren join bjpchampai soren bjp newsformer cm champai sorenchampai soren joins bjpchampai soren news livechampai soren jharkhandchampai soren takes oathchampai soren to join bjpchampai soren bjp latestchampai soren today newschampai soren latest newsthenewspostbihar newsjharkhand newslocal news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.